धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव
सीहोर। नगर की ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर दिनभर धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के विधिवत पूजन और अभिषेक के साथ हुई।
मुख्य आयोजन के रूप में भगवान परशुराम की भव्य महाआरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।


