शहडोल में भीषण गर्मी के बीच आगजनी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। देवलोंद थाना क्षेत्र के चंदन माता के पास तड़के एक चलती स्कॉर्पियो अचानक आग की चपेट में आ गई,वाहन से धुआं उठते ही चालक ने सतर्कता दिखाते हुए गाड़ी रोकी और सभी सवारों को तुरंत नीचे उतारा। देखते ही देखते स्कॉर्पियो आग का गोला बन गई,गनीमत रही कि 4 से 5 लोगों ने कूदकर अपनी जान बचा ली, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन वाहन पूरी तरह जल गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।