कप्तान सुरेश अय्यर बोले खराब फील्डिंग और गेंदबाजी के कारण हारे
कप्तान श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2026 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों पंजाब किंग्स की तीन विकेट से हार के पीछे खराब फील्डिंग और गेंदबाजी की कमियों को मुख्य कारण बताया और कहा कि टीम चुनौतीपूर्ण पिच पर अपनी योजनाओं को अमल में लाने में विफल रही। पंजाब की इस फ्रेंचाइजी को आईपीएल के मौजूदा सीजन में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद प्रस्तुति देते हुए अय्यर ने कहा कि परिस्थितियों को देखते हुए किंग्स एक औसत स्कोर से 30 रन पीछे रह गई। अय्यर ने कहा कि मैं सीधे-सीधे कहूँगा, फील्डिंग और बॉलिंग में फिर से कमी थी। मुझे लगता है कि इस विकेट पर 30 रन और बन सकते थे, क्योंकि गेंद स्विंग हो रही थी और उछाल भी अनियमित था। बॉलिंग प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए अय्यर ने स्वीकार किया कि पिच सीमर्स के लिए मददगार तो थी, लेकिन गेंदबाजी में निरंतरता की कमी थी।


