सिक्किम की सड़कों पर घूम कर खरीदी करते नजर आए केंद्रीय मंत्री सिंधिया                                सिक्किम। केंद्रीय मंत्री ज्योदिरादित्य सिंधिया ने बाखू हाउस से अपनी  धर्मपत्नी प्रियाराजे सिंधिया के लिए पारंपरिक सिक्किमी परिधान बाखू की खरीदारी की। उन्होंने शुद्ध रेशम से बने आकर्षक बाखू सेट के साथ पारंपरिक एप्रन एवं बेल्ट भी खरीदे। खरीदारी के दौरान मंत्री ने वीडियो कॉल के माध्यम से श्रीमती सिंधिया से सलाह ली और उनकी पसंद के अनुसार वस्त्रों को खरीदा।

एमजी रोड में केन्द्रीय मंत्री ने एक स्थानीय डिपार्टमेंटल स्टोर का भी दौरा किया और सिक्किम के प्रसिद्ध स्थानीय उत्पादों एवं स्नैक्स डल्ले पेस्ट, डल्ले विनेगर, तितौरा और ड्राई प्लम की खरीदारी की। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ज्योदिरादित्य सिंधिया ने खरीदारी का पूरा भुगतान डिजिटल तरीके से UPI के माध्यम से किया।