श्योपुर। आज शाम तेज आंधी तूफान के साथ शुरू हुई बारिश ने हड़कंप मचा दिया इसी दौरान एक विशाल नीम का पेड़ टूट कर गिर पड़ा। बारिश से बचने के लिए नीम के नीचे बैठे एक महिला सहित तीन लोग पेड़ के तने और टहनियों से दब गए, युवक की मौके पर मौत हो गई।  मृतक युवक की पहचान श्योपुर निवासी शाहिनूर खान के रूप में हुई है, घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए जिनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला शहर के दीनदयाल बस स्टैंड के पास की सब्जी मंडी का है, जहां अचानक पेड़ टूट कर गिरने से चपेट में आए एक युवक की मौत हो गई।