आज 15 जून 2026 को सोमवती अमावस्या तिथि है। आज के दिन मिथुन संक्रांति, सोमवार और अधिकमास के आखिरी दिन का दुर्लभ संयोग बना हुआ है। धार्मिक नजरिए से आज सोमवती अमावस्या पर महासंयोग बन रहा है। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। यह तिथि पितरों को समर्पित होती है। आज सोमवती अमावस्या और मिथुन संक्रांति का भी दुर्लभ योग बन रहा है। पंचांग की गणना के अनुसार आज के दिन सोमवार, अमावस्या, सूर्य संक्रांति और अधिकमास  का एक साथ संयोग सदियों के बाद एक बार ही देखने को मिलता है।