खरीफ 2026 में विभागीय योजना अंतर्गत बीज वितरण
शाजापुर l उपसंचालक कृषि श्री आरएल जामरे ने बताया कि जिले में खरीफ 2026 के लिए विभिन्न विभागीय योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न घटकों में नवीन किस्मों के बीज वितरण का कार्य विभाग द्वारा जन प्रतिनिधियों के माध्यम से किया जा रहा है। जैसे कि नेशनल मिशन ऑन इडिबल आयल (एनएमईओ) तिलहन योजना अंतर्गत सोयाबीन का प्रमाणित बीज, मध्यप्रदेश राज्य मिलेट मिशन योजना अंतर्गत ज्वार के प्रमाणित बीज का वितरण, दलहन में आत्म निर्भरता मिशन योजना अंतर्गत अरहर, मूंग एवं उड़द के बीज का वितरण किया जा रहा हैं।


