पेपर लीक गंभीर मुद्दा, आंदोलन को न दिया जाए राजनीतिक रंग'
दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट (NEET-UG) सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए प्रश्न पत्र लीक के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने पेपर लीक के मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी है और आंदोलन कर रहे छात्रों का समर्थन किया है। सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक विस्तृत संदेश साझा कर प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं पर गहरी निराशा जताई।सलमान खान ने लिखा, "यह कितना शांतिपूर्ण आंदोलन था, बहुत दुख है कि इसने हिंसक रूप ले लिया। जो छात्र और उनके परिवार घायल हुए, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है, और मुझे यह जानकर और देखकर खुशी हुई कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा प्रणाली के लिए एक साथ आए हैं और उनके माता-पिता ने उनका समर्थन किया है।


