खलनायक रिटर्न्स : संजय दत्त ने की नई फिल्म की घोषणा
33 साल बाद खलनायक फिर लौट आया है। साल 1993 की सुपरहिट फिल्म ‘खलनायक’ के सीक्वल की आज घोषणा कर दी गई है। मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया है।संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘खलनायक रिटर्न्स’ की घोषणा करते हुए फिल्म का पहला पोस्टर और फर्स्ट लुक जारी किया है। फर्स्ट लुक वीडियो में संजय दत्त बड़े बालों वाले लुक में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दिखता है कि कई लोग घायल अवस्था में पड़े हैं। तभी संजय दत्त वहां पहुंचते हैं, एक इंसान उनसे रहम की भीख मांगता है।


