एसडीएम सोहागपुर ने गिरदावरी एवं लघु सिंचाई गणना कार्यों का किया निरीक्षण
सोहागपुर। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार सोहागपुर अनुभाग अंतर्गत प्रगतिरत गिरदावरी एवं लघु सिंचाई गणना कार्यों का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सोहागपुर द्वारा स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप क्रियान्वयन का जायजा लिया गया। अनुविभागीय अधिकारी सुश्री प्रियंका भलावी ने मौके पर गिरदावरी कार्य का अवलोकन किया तथा स्वयं एम.आई. सेंसस ऐप का उपयोग कर लघु सिंचाई गणना हेतु जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया का परीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कार्यों में शुद्धता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पटवारियों को आगामी दो दिवस में शत-प्रतिशत गिरदावरी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही लघु सिंचाई गणना कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार श्री रंजीत चौहान सहित संबंधित राजस्व अमला उपस्थित रहा।


