नई दिल्ली । भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को  जुलाई महीने के लिए मेंस क्रिकेट में आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया। गिल ने इंग्लैंड में जुलाई में खेले गए ती टेस्ट मैचों में 94.50 की औसत से 567 रन बनाए। वह चौथी बार प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बने। इससे पहले उन्हें जनवरी 2023, सितंबर 2023 और फरवरी 2025 में आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया था।