बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री बनने पर सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को बधाई दी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपाकी जीत के बाद बांग्लादेश अवामी लीग ने भी एक पत्र साझा कर अधिकारी को बधाई दी। पत्र में पार्टी ने कहा कि अपने संदेश में, उन्होंने पश्चिम बंगाल के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और उनके मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना की। शेख हसीना ने आशा व्यक्त की कि उनके सक्षम नेतृत्व में पश्चिम बंगाल का विकास और भी तीव्र होगा और बांग्लादेश और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे मित्रता और सहयोग के संबंध और भी मजबूत होंगे।


