नई दिल्ली। आज लोकसभा में पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हो रही है। ओडिशा के केंद्रपाड़ा से बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा ने भी विपक्ष पर जमकर हमला बोला और कांग्रेस के बड़े नेता शशि थरूर की जमकर तारीफ की।

सांसद बैजयंत पांडा ने कहा कि भारत ने हर बार शांति का हाथ बढ़ाया और पाकिस्तान ने हर बार खून बहाया। ऑपरेशन सिंदूर रिएक्शन नहीं, मोदी डॉक्ट्रिन है। ये हमारी नीति में बदलाव का न्यू नॉर्मल है।

भाजपा सांसद बैजयंत पांडा ने कहा, 'अगर आप (कांग्रेस) खुली छूट देते। तो आपके कई नेता बहुत अच्छा बोलते हैं। मेरे दोस्त शशि थरूर बहुत अच्छा बोलते हैं, लेकिन उनका नेतृत्व उन्हें पार्टी की तरफ से बोलने की इजाजत नहीं देता। मुझे बहुत अच्छा लगा कि उन्हें देश के हित में बोलने से कोई नहीं रोक सका l थरूर लोकसभा में प्रवेश कर रहे थे तब मीडिया ने उनसे बात करनी चाहिए तो उन्होंने मौन व्रत, मौन व्रत कह कर आगे बढ़ लिए लेकिन लोकसभा में भी उनके नाम की चर्चा रही इस तरह आज लोकसभा के अंदर और बाहर दोनों ही जगह शशि थरूर का जिक्र होते रहा l