विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की T20 में वापसी
नई दिल्ली । बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम का ऐलान किया, चर्चा पूरी तरह एक नाम पर टिक गई। जिस शुभमन गिल को आने वाले समय में ऑल-फॉर्मेट लीडर के तौर पर देखा जा रहा था, उनका 15 सदस्यीय टीम से बाहर होना सबको चौंका गया। बता दें कि टीम में संजू सैमसन की ओपनिंग में वापसी हुई, जबकि हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी फाइनल में शतक लगाने वाले ईशान किशन को बैकअप विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया।



