भोपाल में रात 3 बजे आंधी तूफान के साथ तेज बारिश हुई। शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश देखी गई। मध्यप्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने 1 मार्च से प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। वहीं इस बेमौसम बारिश के कारण किसानों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। लगातार हो रही बेमौसम बारिश के कारण खेतों मे लगी गेहूं और चने की फसल के साथ ही सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। जिसने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।तेज बारिश से सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। वहीं कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की भी खबरें सामने आई है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने 1 मार्च से प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना जताई थी। वहीं आज भी कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट रहेगा।