हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ और पति वीर साहू के साथ चल रहे विवादों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।जब स्टेज पर परफॉर्मेंस के लिए सिंगर मासूम शर्मा को बुलाया गया, तो उन्हें देखते ही सपना चौधरी मजाकिया लेकिन तीखे अंदाज में बोल पड़ीं, "आजकल मेरी आदमियों से बन नहीं रही है।" सपना की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे। भले ही सपना ने यह बात हंसते हुए कही हो, लेकिन फैंस इसे उनकी मौजूदा शादीशुदा जिंदगी के तनाव से जोड़कर देख रहे हैं।