स्कूल बना गुंडागर्दी का अड्डा : छात्र को सरेआम सड़क किनारे पटककर बेल्ट, लात और घूंसे से बेरहमी से मारा
सिंगरौली से चौकाने वाली खबर है यहां एक 12वीं के छात्र को सड़क पर पटक कर लात, घूंसो और बेल्ट से मारा गया l उसका कसूर सिर्फ इतना है कि उसने अपने ही साथ पढ़ने वाले कुछ छात्रों की गाली - गलौज से तंग आकर प्रिंसिपल से शिकायत की थी l इसके बाद उस लड़के को मारा गया, शिकायत करना उसको इतना महंगा पड़ गया अभी तीन दिन पहले ही दसवीं के छात्र के साथ भी इसी तरह की सामूहिक मारपीट हुई थी l वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छात्रों की तलाश कर रही है जिन्होंने 12वीं की छात्रा की बेरहमी से पिटाई की थी l सवाल यह है कि स्कूलों में अनुशासन तार तार क्यों हो रहा है ..? स्कूल गुंडागर्दी के अड्डे क्यों बनते जा रहे हैं..?



