प्रवेशोत्सव !

   आज सरकार स्कूलों में
प्रवेशोत्सव मना रही है।
मंत्री जी आएंगे,
फीता काटेंगे!
सेल्फी वाले शिक्षक,
मंत्री जी की हर बात पर
बच्चों से ताली बजवाएंगे!
मंत्री जी के साथ
सेल्फी लेंगे!
हो गया 
*प्रवेशोत्सव!*

जबकि होना तो यह चाहिए—
मंत्री जी!
शिक्षकों को स्कूल में
प्रवेश दिलवाएं।
सत्य यह है—
बच्चे पढ़ना चाहते हैं,
पर 
शिक्षक स्कूल नहीं आते!

हरीश मिश्र