भोपाल l स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि बुंदेली की संस्कृति और विरासत प्राचीनकाल से समृद्ध रही है। युवाओं को बुंदेली विरासत की जड़ों से जोड़ने में कामयाब होगा बुंदेली समागम। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह सोमवार को रवीन्द्र भवन में तीन दिवसीय बुंदेली समागम को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से भोपाल में बुंदेली समागम का आयोजन जनसामान्य में काफी लोकप्रिय हुआ है। समागम में युवाओं की बढ़ती भागीदारी प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने समागम के आयोजक बुंदेली बौछार के श्री सचिन चौधरी के प्रयासों की प्रशंसा की। श्री सचिन चौधरी ने बताया कि समागम में बुंदेली संस्कृति से जुड़े नृत्यों और गायनों की प्रस्तुतियों ने जनसामान्य को अपनी ओर आकर्षित किया है।