ना तो सब्जी है ..? ना ही गुड़ है ..? क्वालिटी की बात तब कीजिए जब किचन में सामान हो .. ?
निवाड़ी शहर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती प्रसूति महिलाओं के भोजन और वार्ड की साफ सफाई में बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां निवाड़ी एसडीएम मनीषा जैन के अस्पताल के औचक निरीक्षण में हुआ बड़ा खुलासा, महिलाओं को पौष्टिक भोजन के नाम पर सिर्फ दाल रोटी दी जा रही वो भी समय से नहीं, भर्ती महिलाओं को नहीं मिल रही हरी सब्जी और मेवा, लड्डू, दूध फ्रिज भी मिला खाली, वार्डो में मिली गंदगी एनआरसी कक्ष में एक ही बच्चा था मौजूद, बाकी पलंग मिले खाली, एसडीएम मनीषा जैन ने चप्पल उतारकर किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को देखकर की दिखाई अपनी नाराजगी, अस्पताल परिसर में लेबर रूम और वॉश बेसिन में फैली गंदगी पर लगाई सख्त फटकार, रसोई में घरेलू गैस सिलेंडर से खाना बनता मिला।



