नई दिल्ली। कांग्रेस की विदेशी इकाई के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने एक बार फिर से अपने बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी की किरकिरी करा दी है l पित्रोदा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक क्लिप साझा करते हुए कहा, "मैं रांची आईआईटी में लगभग कई सौ छात्रों से बात कर रहा था, और किसी ने हैक कर लिया और सारी अश्लीलता दिखाना शुरू कर दिया। हमें इसे बंद करना पड़ा। अब, क्या यह लोकतंत्र है? क्या यह उचित है?" जवाब में, शिक्षा मंत्रालय ने उनके दावों का खंडन किया, जिसमें बताया गया कि रांची में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) है, लेकिन कोई IIT नहीं है। शिक्षा मंत्रालय द्वारा तथ्य-जांच के बाद एक बार फिर पार्टी को शर्मसार कर दिया है। मंत्रालय ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि यह स्पष्ट किया जाता है कि रांची में कोई आईआईटी नहीं है। इसलिए, उस वीडियो में (पित्रोदा द्वारा) दिया गया बयान न केवल निराधार है, बल्कि अज्ञानता की बू भी है। यह बताना उचित होगा कि रांची में एक भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) है। 

बयान में कहा गया है कि आईआईआईटी रांची ने भी पुष्टि की है कि सैम पित्रोदा को संस्थान द्वारा किसी भी सम्मेलन/सेमिनार में व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि ऐसा लापरवाही भरा बयान देश के एक बेहद प्रतिष्ठित संस्थान की छवि को खराब करने का प्रयास प्रतीत होता है।