सेवा भारती द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित
रायसेन। सुपोषण भारत अभियान के अंतर्गत सेवा भारती द्वारा सोमवार को शासकीय कन्या छात्रावास में स्वास्थ्य शिविर एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन और सरस्वती वंदना से हुआ।
सेवा भारती मध्यभारत प्रांत की प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं स्वास्थ्य आयाम की प्रांत संयोजिका डॉ. किरण शेजवार ने कहा कि “भोजन में तिरंगा थाली का समावेश करना चाहिए, जंक फूड से बचें और घर का ताजा सुपाच्य भोजन करें। पर्याप्त आहार न लेना, पोषक तत्वों की कमी और भोजन की गलत आदतें कुपोषण की ओर ले जाती हैं।”
शिविर में 350 किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य सुधीर कुमार जैन, जिला उपाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार शर्मा, जिला विकास समिति अध्यक्ष हरीश मिश्र , डीआरपी चिकित्सक डॉ. नवीन गांधी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ट्विंकल परमार, जिला पूर्णकालिक रंजीत धुर्वे सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।



