भारतीय कप्तान शुभमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर और इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के जुलाई महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार के लिए नामित किया गया। गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में बेहतरी बल्लेबाजी करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम की। भारत की युवा टीम ने ये सीरीज 2-2 से ड्रॉ की। गिल ने सीरीज में 75.40 की औसत और चार शतकों की मदद से 754 रन बनाए।