जानिए सिर्फ एक सिगरेट ने कैसे ले ली आयुष की जान
ग्वालियर ज़िले में सिगरेट न देने के मामूली विवाद पर 17 वर्षीय किशोर को गोली मार कर फरार हुए हत्या के प्रयास के आरोपी अनुज कुशवाह को पुलिस ने सेवा नगर से गिरफ्तार कर लिया है।आयुष परिहार पर चंदनपुरा कलारी के पास जानलेवा हमला हुआ था। एक्टिवा पर आए अनुज कुशवाह और कपिल किरार ने आयुष पर कट्टे से गोली चला दी थी, जो उसके कमर और हाथ में लगी थी। पुलिस जांच में पता चला कि इस हमले की वजह महज एक सिगरेट थी। घटना से करीब 20 दिन पहले आरोपियों ने आयुष से सिगरेट पिलाने को कहा था, लेकिन आयुष द्वारा इनकार किए जाने का बदला लेने के लिए उन्होंने उस पर गोलीबारी की। इस पूरे मामले में पुलिस ने पहले ही एक आरोपी कपिल किरार को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अनुज फरार चल रहा था।पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे अनुज कुशवाह को जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।



