साउथ अफ्रीका ए टीम के खिलाफ दो चार दिवसीय मैचों की सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान हो चुका है। जहां ऋषभ पंत इंडिया ए की कप्तानी करेंगे। वहीं इस टीम में सरफराज खान को नहीं चुने जाने पर अब सवाल उठने लगे हैं। साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ मंगलवार को भारत ए का ऐलान किया गया। दोनों मुकाबले बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले जाएंगे। सीरीज का पहला मैच 30 अक्तूबर से जबकि दूसरा मुकाबला 6 नवंबर से शुरू होगा।