T20 क्रिकेट मैच के सबसे सफल कप्तान माने जा रहे हैं सूर्यकुमार यादव
भारतीय कप्तान धुरंधर बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव ने 24 टी20 मैचों के बाद बतौर भारतीय कप्तान कोहली और धोनी से ज्यादा जीत हासिल की हैं। उन्होंने अब तक कप्तान के रूप में 19 मैच जीते हैं। उन्होंने 2023 में पहली बार भारत की कमान संभाली थी। कोहली ने 24 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में कप्तानी करने के बाद 14 मैच जीते थे। धोनी ने 24 टी20 मैचों में कप्तानी करने के बाद महज 11 मुकाबले ही जीते थे। 24 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद रोहित शर्मा ने बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा जीत दर्ज की हैं। उन्होंने 20 मैचों में जीत का स्वाद चखा था।



