भारत की एशिया कप में खिताबी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ा था और भारतीय क्रिकेटरों को बधाई दी थी। भारतीय T-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार ने कहा कि अच्छा लगता है जब देश का लीडर फ्रंट फुट पर बल्लेबाजी करता है। भारत ने दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। भारत को मिली शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा था, 'खेल के मैदान पर भी ऑपरेशन सिंदूर। यहां भी नतीजा वही- भारत जीता। हमारे क्रिकेटरों को इसके लिए बधाई।' अब कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, अच्छा लगता है जब देश का लीडर फ्रंट फुट पर बल्लेबाजी करता है। यह ऐसा है जैसे वह खुद स्ट्राइक लेकर रन बना रहे हैं। यह देखकर बहुत अच्छा लगा और जब सर सामने खड़े हों तो निश्चित रूप से खिलाड़ी खुलकर खेलेंगे।