सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रंपा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार विवाद के दौरान एक महिला के साथ भी मारपीट की गई, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्हें अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर आशंका है तथा प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सुरक्षा प्रदान करने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।