ICC रैंकिग मे टॉप पर है भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना
आईसीसी ने अपनी ताजा रैंकिंग जारी की है। इसमें भारत की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप पर बनी हुई हैं। हालांकि, इस करिश्माई बल्लेबाज की बढ़त कम हो गई है। स्मृति मंधाना 791 रेटिंग अंकों के साथ इंग्लैंड की नैट साइवर-ब्रंट से अब सिर्फ 60 अंक आगे हैं। वैसे ये तब है जब भारत और श्रीलंका में चल रहे आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में दो मैच में सिर्फ 31 रन ही बना पाईं हैं।



