भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विशाखापत्तनम में आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का मुकाबला खेला जा रहा है। जहां टॉस गंवाकर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस दौरान भारत की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया। वह एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने सोफी मोलिनक्स की गेंद पर छक्का लगाकर ये उपलब्धि अपने नाम की।