भारतीय महिला टीम की स्टार बैटर और उप-कप्तान स्मृति मंधान इंदौर की बहू बनते-बनते रह गई... खबर है कि पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना की शादी अब टूट चुकी है... इस खबर की पुष्टि खुद स्मृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से की... स्मृति ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''पिछले कुछ हफ्तों से मेरी जिंदगी को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं. मैं बहुत निजी स्वभाव की हूं और अपनी प्राइवेट लाइफ को निजी ही रखना चाहती हूं, लेकिन अब यह बताना जरूरी है कि शादी अब रद्द हो चुकी है... मैं चाहती हूं कि यह मामला यहीं खत्म हो जाए... आप सभी से निवेदन है कि दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें और हमें समय दें, ताकि हम इस परिस्थिति से निकल सकें और आगे बढ़ सकें..!''