इंदौर l स्वर्गीय राजा रघुवंशी का परिवार आरोपी सोनम की फेरे की साड़ी को आग के हवाले कर होलिका दहन करने वाला है। परिवार का कहना है कि यह केवल कपड़ों का दहन नहीं, बल्कि उस बुराई और धोखे का अंत है जिसने उनके घर का चिराग बुझा दिया। राजा की मां ने रोते हुए कहा कि सोनम जेल की सलाखों के पीछे है, उसे तो हम जला नहीं सकते, लेकिन उसने मेरे बेटे के साथ जो छल किया, उसकी निशानी के तौर पर हम उसकी शादी की साड़ी को आज होलिका दहन की आग में जलायेंगे l साड़ी उस धोखे का प्रतीक बन चुकी है, जिसने उनके बेटे की जान ले ली।