इंदौर l राजा रघुवंशी की हत्या मामले में आरोपी सोनम रघुवंशी जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद शिलॉन्ग में रह रही है। जबकि राजा के भाई ने आरोप लगाया था कि sonam Raghuwanshi  जमानत मिलने के बाद नेपाल चली गई है। इन आरोपों पर सोनम रघुवंशी ने अपने वकील के साथ आकर इंटरव्यू दिया है। सोनम के वकील सुदीप राणा और प्रीति प्रधान साथ में मौजूद थे। सोनम रघुवंशी ने कहा कि मैं जमानत की शर्तों का पालन कर रही हूं। मैं कभी उसे नहीं तोड़ूंगी।सोनम रघुवंशी ने कहा है कि मैं शिलांग में ही रह रही हूं। मैं अपने खर्चे के बारे में कुछ नहीं बताना चाहती हूं। वो सब कुछ मेरा है। शिलॉन्ग में कहां रह रही हूं, यह नहीं बता सकती हूं। इंदौर जाने का अभी मेरा कोई प्लान नहीं है। मेरा केस अभी चल रहा है। जब तक यह खत्म नहीं हो जाता है, तब तक मैं नहीं जाऊंगी।
सोनम रघुवंशी ने कहा कि मेरा अभी कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। मैं जनता से यही अपील कहूंगी कि अफवाहों पर नहीं जाएं। मेरे बारे में जो कुछ भी चल रहा है, वो सब कुछ झूठ है।