इंदौर l आज दशहरा मैदान पर आयोजित नगर निगम के कार्यक्रम से प्रसिद्ध कवि वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन "सत्तन गुरु" के वापस लौटने के बाद हड़कंप मच गया । स्थिति संभालने के लिए खुद भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा "सत्तन गुरु" के निवास पहुंचे और लंबी मुलाकात के बाद नगर अध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा कि सत्तन गुरु हमारे सबसे वरिष्ठ नेता हैं और यदि उनसे कोई भूल हुई है तो हम गुरुजी से 25 बार माफी मांगने को तैयार हैं। आज जब सत्यनारायण सत्तन मंच की ओर बढ़ रहे थे तभी वहां मौजूद एक कार्यकर्ता ने उन्हें रोक दिया। और कहा कि बैठने की सूची और कुर्सियों पर उनका नाम अंकित नहीं है। इस व्यवहार से आहत होकर सत्तन गुरु कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही वहां से वापस लौट आए।