कॉकरोच अगर एक बार पीठ के बल पलट गया, तो वह तब तक सीधा नहीं हो सकता ...
मुंबई। मशहूर एक्टर और होस्ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के लेटेस्ट एपिसोड में अपनी ही पसंदीदा 'कॉकरोच जनता पार्टी' और उनके मुखिया अभिजीत दीपके को आड़े हाथों ले लिया। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे सीजेपी के कार्यकर्ताओं को मजेदार अंदाज में रोस्ट करते हुए शेखर सुमन ने उन्हें 'पलटने' से बचने की सलाह दी।शो के दौरान शेखर सुमन ने जंतर-मंतर पर चल रहे CJP के आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि देश की जनता में उम्मीदें तो जगा दी हैं, लेकिन वहां से 'छू-मंतर' मत हो जाना।शेखर सुमन ने कॉकरोच का उदाहरण देते हुए सीजेपी के कार्यकर्ताओं को मजेदार सलाह दी। उन्होंने कहा, "कॉकरोचों आप मत पलटिएगा, क्योंकि कॉकरोच अगर एक बार पीठ के बल पलट गया, तो वह तब तक सीधा नहीं हो सकता जब तक कोई उसे सीधा ना करे। जिंदा लोकतंत्र में आवाज जिंदा रहनी चाहिए, वरना औंधे पड़े-पड़े हाथ-पैर मारते रह जाओगे और सब हंसी-थट्टा बनकर रह जाएगा।"


