पूर्व मंत्री को थप्पड़ मारने वाले को मिला 11 लाख का चेक
रायबरेली के सारस चौराहे पर पिछले सप्ताह रोहित द्विवेदी नाम के युवक ने एक स्वागत समारोह में पहुंचकर पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को एक थप्पड़ मारा था l पूर्व मंत्री की शिकायत पर रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्हें जेल भेज दिया गया था l जमानत पर छूट कर आए रोहित को समाजसेवी आशीष तिवारी ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर 11 लाख रुपए का चेक प्रदान किया है l रोहित ने बताया कि स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार सनातन धर्म के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हैं और उन्होंने रामचरितमानस को भी फाडा़ था इसलिए उन्होंने पूर्व मंत्री को थप्पड़ मारा था l



