फ्लोरल थीम पर “नारी का गहना साड़ी” ग्रुप का अनूठा प्रयास बना आकर्षण का केंद्र
फ्लोरल थीम पर “नारी का गहना साड़ी” ग्रुप की किटी पार्टी संपन्न, गेम्स और तंबोला के साथ मनाया गया सदस्य प्रीति का जन्मदिन
भोपाल l शहर में “नारी का गहना साड़ी” ग्रुप द्वारा फ्लोरल थीम पर आकर्षक किटी पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने फूलों की थीम के अनुरूप सुंदर साड़ियों में सज-धजकर सहभागिता की, जिससे पूरा माहौल रंग-बिरंगा और उत्साहपूर्ण नजर आया।
कार्यक्रम की होस्ट पूनम यादव रहीं, जिन्होंने सभी सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। किटी पार्टी की एडमिन विद्या सोन्हिया ने बताया कि “नारी का गहना साड़ी” ग्रुप की विशेषता यह है कि हर आयोजन साड़ी थीम पर ही किया जाता है, जिससे भारतीय परंपरा और संस्कृति को बढ़ावा मिले।उन्होंने कहा कि साड़ी भारतीय नारी की गरिमा, शालीनता और संस्कृति का प्रतीक है, और इसी भावना को जीवंत रखने के उद्देश्य से हर बार साड़ी थीम पर किटी पार्टी का आयोजन किया जाता है।
इस दौरान मनोरंजक गेम्स और तंबोला का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सदस्य प्रीति सिंह का जन्मदिन रहा, जिसे सभी ने मिलकर केक काटकर और शुभकामनाएं देकर उत्साहपूर्वक मनाया।और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
किटी पार्टी के इस आयोजन ने सदस्य विद्या सोन्हिया, रजनी चौरे, , भारती श्रीवास्तव, पूनम यादव, प्रीति सिंह, रिंकी को आपसी मेलजोल और मनोरंजन का बेहतरीन अवसर प्रदान किया।


