सिद्धेश्वर मेले पर प्रशासन की कार्रवाई : दिन में चला मेला, रात में फिर जड़ा ताला , तहसीलदार-सीएमओ ने काटी सिद्धेश्वर मेले की बिजली
शिवपुरी के सिद्धेश्वर मेले में प्रशासन की कार्रवाई जारी है। दिन में मेला संचालित होने के बाद रात में फिर ताला जड़ दिया गया। तहसीलदार और सीएमओ मौके पर पहुंचे और मेले की बिजली सप्लाई कटवा दी। प्रशासन की इस #कार्रवाई से मेला संचालकों में हड़कंप मच गया।


