क्या संजू सैमसन को एशिया कप में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में जगह मिल पाएगी
भारत के पास इस समय विकेटकीपर बल्लेबाजों की कोई कमी नहीं है। सभी एक से बढ़कर एक हैं l केएल राहुल, ऋषभ पंत और संजू सैमसन ये तीनों खिलाड़ी ही इस स्थान के दावेदार हैं। अब देखना यह कि एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया किसे प्राथमिकता मिलती है, सूत्रों की मानें तो हेड कोच गौतम गंभीर की पहली पसंद संजू सैमसन माने जा रहे हैं। संजू की खासियत है कि वह न केवल विकेटकीपिंग कर सकेत हैं बल्कि टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं।



