मुंबई l भारतीय सिनेमा जगत एवं टीवी के प्रख्यात अभिनेता श्री सतीश शाह जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद एवं टीवी और सिनेमाजगत के लिए बड़ी क्षति है।

अभिनय कौशल, हास्य बोध के माध्यम से विभिन्न सिनेमा और टीवी कार्यक्रमों में आपने शानदार अभिनय की छाप दर्शकों के बीच छोड़ी है।

शोकाकुल परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में विश्रांति दें व शोक संतप्त परिजनों व प्रशंसकों को इस दु:ख की घड़ी में आत्मबल प्रदान करें।