(सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट)
भोपाल l मां नर्मदा की पावन महिमा को आज के दौर से जोड़ती हुई एक प्रेरणादायक फिल्म “हर हर नर्मदे” का निर्माण वैभव पंडित क्रिएशंस के बैनर तले किया जा रहा है। इस फिल्म के लेखक एवं निर्माता वैभव पंडित हैं, जिन्होंने नर्मदा की आध्यात्मिक धारा को समकालीन समाज से जोड़ने का एक अनूठा प्रयास किया है।
फिल्म का निर्देशन अंकित मैथिल द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने कहानी को भावनात्मक और दृश्यात्मक रूप से प्रभावशाली बनाने में विशेष ध्यान दिया है।
फिल्म के अधिकांश दृश्यों की शूटिंग मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध नर्मदा घाटों एवं किनारों पर की गई है, जिससे दर्शकों को नर्मदा तट की वास्तविक सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव मिलेगा। सिनेमेटोग्राफी का कार्य राजू केसारिया एवं अंकुर मेथिल ने संभाला है, जबकि GFX और AI वर्क में वैभव कुमार सक्सेना, अंकित मैथिल और मनीष शर्मा का विशेष योगदान है।
यह फिल्म न केवल आस्था और भक्ति का संदेश देती है, बल्कि समाज को सकारात्मक सोच और जीवन मूल्यों की प्रेरणा भी प्रदान करती है।
निर्माताओं के अनुसार, “हर हर नर्मदे” जल्द ही दर्शकों के बीच प्रस्तुत की जाएगी और इसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।