देवास। हिंदी नव वर्ष के उपलक्ष्य में  मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय,संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन देवास के संयुक्त तत्वाधान में  19 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे  मालवा की ऐतिहासिक विरासत और न्यायप्रियता के प्रतीक महाराजा विक्रमादित्य की गौरवशाली गाथा नाटक 'सम्राट विक्रमादित्य' का विशेष मंचन  मल्हार स्मृति मंदिर में किया गया। आयोजन देवास के सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा गया।एडमायर सोसाइटी फॉर थियेटर कल्चरल एंड वेलफेयर सोसायटी  भोपाल की इस प्रस्तुति में 22 कलाकारों ने अपने अभिनय के जलवे बिखेरें इस नाटक को प्रसिद्ध लेखक प्रसन्न सोनी द्वारा लिखित है तथा इस नाटक का निर्देशन प्रख्यात निर्देशक डॉ. प्रदीप वर्मा ने किया , नाटक के माध्यम से सम्राट विक्रमादित्य के जीवन, उनके न्याय, साहस और प्रजावत्सल स्वरूप को बारीकी से दर्शाया गया 
कार्यक्रम में महापौर श्रीमति गीता अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति लीला बाई भेरूलाल अटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । उक्त कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, परियोजना अधिकारी एवं आयोजन की नोडल सुश्री स्मिता रावल, उपायुक्त श्रीमती आरती खेड़कर एवं जिला शिक्षा अधिकारी हरिसिंह भारती के साथ साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा नगर के नागरिक उपस्थित रहे l
सिंधु धौलपुरे,  सुनील सोन्हिया श्रेयांश गुप्ता, आर्यन रघुवंशी, यश कापड़ने , आदित्य बागड़े, रितिका बरछे, लव कथवासे, अश्विनी बरछे, निहारिका केवट, गरिमा उइके ,शुभम कहार, प्रखर मौर्य, मन कुशवाह, सनी बंसल, माया, रोहित राज गोदिया, अविनाश वर्मा, आयुषी तोमर, अदिति तोमर,, सेजल साहू, सुशोभित  पांजा  ने नाटक में अपने अभिनय से चार चांद लगा दिए