भोपाल l पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पश्चिम बंगाल में मेदिनीपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अग्निमित्रा पॉल, घाटल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हिरोनमोय चट्टोपाध्याय और श्रीरामपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कबीर शंकर बोस के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान श्री चौहान ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी पर जमकर निशा साधा, उन्होंने कहा कि  यह वो देश है, जहां मां बहन और बेटियों का आदर किया जाता है। यह काली मैया का देश है। यह दुर्गा मैया का देश का है। हमारे यहां कहा गया है ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता:’ अर्थात् जहां नारी की पूजा होती है। वहां देवी-देवता निवास करते हैं। लेकिन ममता दीदी ने मां, बहन और बेटियों का सच्चा सम्मान कभी नहीं दिया।  
ममता दीदी ने बंगाल की धरती को कलंकित करने का काम किया
श्री चौहान ने कहा कि ममता दीदी को शर्म आनी चाहिए कि बंगाल की धरती को कलंकित करने का पाप उन्होंने किया है। यहां संदेशखाली जैसी घटनाएं हो रही हैं। शेख शाहजहां जैसे लोग मां, बहन और बेटी की इज्जत और अस्मत से खेल रहे हैं और ममता बनर्जी उनको बचाने का काम कर रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ममता नहीं हैं, निर्ममता हैं। ममता स्नेह, प्रेम, आत्मीयता से भरी रहती है, ये तो निर्ममता है। बेटियों के खिलाफ गलत हरकर होती है तो आरोपी को बचाने में लग जाती हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि TMC का मतलब तोड़ो, मारो, काटो हो गया है। यहां का STD कोड सिंडिकेट, तुष्टिकरण और ध्रुवीकरण हो गया है।
4 जून को ममता दीदी का छिनेगा सुकून
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि बंगाल की जनता के लिए क्रांति का संदेश लेकर आया हूं। TMC का मतलब तुष्टिकरण, माफिया और करप्शन हो गया है। ममता बनर्जी और टीएमसी ने पश्चिम बंगाल को बर्बाद कर दिया है। पश्चिम बंगाल की धरती वो धरती है जहां महर्षि अरविंद घोष, नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जन्म लिया। यह स्वामी विवेकानंद, रामकृष्ण परमहंस, रवींद्रनाथ टैगोर की भूमि है। यह अमर क्रांतिकारी खुरीदारम की भूमि है, जिन्होंने भारत माता को आजादी दिलाने के लिए फांसी का फंदा स्वीकार कर लिया था। पश्चिम बंगाल में एक नई क्रांति की जरूरत है और वो क्रांति है टीएमसी को उखाड़ फेंकने की। 4 जून को ममता दीदी का छिनेगा सुकून। जनता तय कर चुकी है कि ममता दीदी अब वापस नहीं आने वाली। 4 जून को हम टीएमसी की प्रदेश की सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प पर काम करेंगे। 
*ममता दीदी बंगाल की मिठास में जहर घोल रही हैं*
श्री चौहान ने कहा बंगाल तो मिठास के लिए जाना जाता है, लेकिन ममता बनर्जी ने बंगाल की मिठास में जहर घोलने का काम किया है। ममता दीदी मां, माटी और मानुष की जगह मनी, माफिया और मर्डर की सरकार चला रही हैं। बंगाल में पवित्र त्योहार है सिंदूर खेला जिसे सभी लोग तो उत्साह से मनाते हैं, लेकिन ममता सरकार ने कई बहनों की मांग उजाड़ने का काम किया है। पूर्व सीएम ने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि माफियाओं , करप्शन, मर्डर की सरकार, मां, बहन की इज्जत से खेलने वाली सरकार को उखाड़ने का शंखनाथ कर दो। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि अन्याय करने वाला कितना भी सगा रिश्तेदार क्यों न हो, उसको मार देना ही धर्म है, आज हम वोट की चोट से मारकर इस सरकार को उखाड़ फेंक सकते हैं।
*घोटाला दीदी बन गई हैं ममता बनर्जी*
मुख्यमंत्री ने कहा कि ममता दीदी और टीएमसी की सरकार ने पश्चिम बंगाल की पहचान घपले-घोटाले की बना दी है। मैं तो हैरत में हूँ- SSC घोटाला, नगर पालिका घोटाला, लॉटरी घोटाला, साइकिल घोटाला, शारदा घोटाला, नारदा घोटाला। चावल मोदी जी भेजें और खा लें ममता दीदी! जो जनता का धन खाए, उसे सरकार में नहीं रहना चाहिए। इनके घरों से नोटों के ढेर लगे हैं। ममता जी बंगाल को कलंकित और बर्बाद कर रही हैं। बंगाल के बहनों और भाइयों, चिंता मत करना, जिसने भी जनता के पैसे खाने का काम किया है, एक एक को नरेंद्र मोदी की सरकार जेल में भेजने का काम करेगी।
मोदी जी जी कि योजनाओं में अपना फोटो चिपका रही ममता दीदी
श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैभवशाली, गौरवशाली, सम्पन्न और समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है। मोदी सरकार द्वारा चलाई जाने वाली जनकल्याणकारी  योजनाएं ममता बनर्जी द्वारा राज्य के आम नागरिक तक नहीं पहुंचने दी जाती हैं। प्रधानमंत्री जी लोगों को मुफ्त  अनाज उपलब्ध करा रहे हैं लेकिन ममता दीदी प्रधानमंत्री जी द्वारा भेजे गए अनाज के थैले पर अपना फोटो चिपका रही हैं। टीएमसी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को भी राज्य में लागू नहीं का पाप किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पश्चिम बंगाल के विकास के लिए केंद्र से जो पैसा भेजते हैं।  उसको खाने का काम ममता दीदी की सरकार कर रही हैं।
मोदी जी के नेतृत्व में विश्व गुरू बनेगा भारत
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मोदी जी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली, सम्पन्न और समृध्द भारत का निर्माण हो रहा है। कांग्रेस की सरकार में दुनिया में कहीं भी भारत का मान-सम्मान नहीं था। पहले भारत को घपले-घोटालों का देश कहा जाता था लेकिन 2014 के बाद से दुनियाभर में भारत डंका बजा है। दुनिया के कोने-कोने में मोदी-मोदी के नारे लगे हैं। ये सम्मान केवल मोदी जी का नहीं बल्कि 140 करोड़ भारवासियों का सम्मान है। सौ साल पहले एक नरेन्द्र यानी कि, स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि, सुदीर्घ रजनी समाप्त हुई जान पड़ती है, महानिशा का अंत निकट है, जो अंधे हैं वो देख नहीं सकते, जो बहरे हैं वो सुन नहीं सकते लेकिन मैं स्पष्ट रूप से देख रहा हूं कि, भारत माता एक बार फिर अंगड़ाई लेकर खड़ी हो रही है और विश्व गुरू के पद पर आसीन हो रही है। ये एक नेरन्द्र ने कहा था और दूसरा नरेन्द्र इस सपने को आज साकार कर रहा है। पूर्व सीएम ने कहा कि, मुझे पूरा विश्वास है कि, नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ही भारत विश्व गुरू बनेगा कोई रोक नहीं सकता है।
INDI गठबंधन का हाल बेहाल है
इंडी गठबंधन परेशान है। जिसमें अकेले ममता दीदी शामिल नहीं कांग्रेस भी शामिल है। इंडी गठबंधन का मतलब क्या है?  INDI का मतलबी क्या है “I का मतलब है इमेच्युर”  “N का मतलबी नर्वस”  “D का मतलब है डेंजरस” और “I का मतलब है इग्नोरेंट” ।ये अजब-गजब इंडी गठबन्धन है। एक तरफ NDA नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और दूसरी तरफ कांग्रेस ममता आपस में भी यहाँ लड़ रहे हैं। दिल्ली में कहते हैं “हम हम साथ साथ हैं” और बंगाल मे कहते हैं “हम आपके हैं कौन” ?  पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ जहां एनडीए से हमारे प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी हैं। वहीं इंडी गठबंधन वाले आपस में लड़ रहे हैं। पूर्व सीएम ने सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में 30 सीटें आती हैं तो टीएमसी के गुडों का आतंक समाप्त होगा। यहां गुंडे ठीक कर दिए जाएंगे। हर घोटाले की जांच होगी, जो जनता का पैसा खाया है, एक एक की वसूली होगी और घोटालेबाज नेताओं को जेल में चक्की पीसने पड़ेगी शेख शाहजहां जैसे लोग बंगाल की धरती पर नहीं बचेगी
मध्यप्रदेश में बहन-बेटियों पर गलत नजर से देखने वालों को फांसी की सजा
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर हमने कानून बनाया कि कोई मासूम बिटिया या बहन को गलत नजर से देखेगा तो उसे  सीधे फांसी पर चढ़ा दिया जाएगा। 49 लोगों को फांसी की सजा हुई है। मां, बहन और बेटी का अपमान हम किसी भी कीमत पर सहन नहीं कर सकते । लेकिन ममता दीदी को शर्म आनी चाहिए बंगाल की धरती को कलंकित करने का पाप किया है। यहां संदेशखाली जैसी घटनाएं हो रही है। शेख शाहजहां जैसे लोग मां, बहन और बेटी की इज्जत और अस्मत से खेल रही है। ममता बनर्जी उसको बचाने का काम करही हैं। आपको बंगाल की जनता और काली मैया कभी माफ नहीं करेंगी।  
हर बहन बनेगी लखपति
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, बहनों का विकास और कल्याण मेरे जीवन का मिशन है। बहन-बेटियों की तकलीफ और दुख-दर्द मैंने बचपन में देखा था और तभी से मन संकल्प था कि, बहन-बेटियों के जीवन में रोशनी लाना है। मैं जब सांसद था तो बेटियों की शादी करवाता था लेकिन अकेले ज्यादा काम नहीं कर सकते हैं। इसलिए मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई और लाखों बेटियों को जन्म से लखपति बनाने का काम किया। आज मुझे कहते हुए गर्व है कि, मध्यप्रदेश की धरती पर 50 लाख से भी ज्यादा लाड़ली लक्ष्मियां है। इसके बाद कन्या विवाह योजना लाई और लाखों बेटियों के निकाह और शादी करवाई। इसके बाद बहनों के लिए कुछ करने का अवसर मिला और लाड़ली बहना योजना बनाकर एक झटके में 1 करोड़ 32 लाख बहनों के खातों में पैसे डाले। लाड़ली बहना योजना ने तो बहनों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं। अब ये सफर यहीं नहीं थमेगा, प्रधानमंत्री मोदी जी ने भी कहा है कि, बहनों को लखपति बनाना है। इसलिए अब बहनों को लखपति दीदी बनाने का अभियान चलाना है। लखपति दीदी मतलब हर बहन की सालाना आय 1 लाख रूपए से अधिक हो और ये होकर रहेगा। स्व-सहायता समूह के माध्यम से अभी प्रदेश में 15 लाख बहनें लखपति दीदी बन चुकी है और 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है।