शीतला ट्रेडर्स के तौल कांटा एवं लायसेंस की जांच की गई
दतिया/ कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखडे के निर्देशन में एसडीएम सेवढ़ा श्री अशोक अवस्थी द्वारा इन्दरगढ़ स्थित शीतला ट्रेडर्स के तौल कांटा एवं लायसेंस की जांच की गई। उच्च तकनीक से जांच हेतु एक कांटा जप्त कर मंडी कार्यालय में रखवाया। इस दौरान तहसीलदार, थाना प्रभारी इन्दरगढ़, मंडी प्रशासन एवं कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।



