भोपाल l लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि आपसी जिम्मेदारी और सेवा की भावना का प्रतीक है। जब हर नागरिक अपने कर्तव्यों को समझता है और समाज के हित में सोचता है, तभी गणतंत्र मजबूत होता है।

मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि स्वच्छ पेयजल और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ हर परिवार की बुनियादी आवश्यकता हैं और सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में जनस्वास्थ्य से जुड़े कार्यों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि स्वच्छता, पानी के संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकर एक मजबूत और जागरूक समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएँ।