विजयदशमी पर पुलिस लाइन में मंत्री श्रीमति उइके ने किया शस्त्र पूजन
मंडला l विजयदशमी पर्व के अवसर पर गुरुवार को पुलिस लाइन मंडला में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की मंत्री विशेष रूप से उपस्थित हुईं और उन्होंने परंपरागत विधि-विधान से शस्त्र पूजन कर विजयदशमी की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय सिंह कुशराम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, डॉ. अशोक मर्सकोले, श्री शैलेश मिश्रा, श्रीमती अनिता तिवारी, श्री विनय मिश्रा, श्री रानू राजपूत, श्री सचिन शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, एडिशनल एसपी श्री शिवकुमार वर्मा, एसडीओपी श्री पीयूष मिश्रा, थाना प्रभारी सहित पुलिस विभाग का अमला शामिल रहा।
मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि शस्त्र पूजन हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का प्रतीक है। यह केवल शक्ति की आराधना नहीं, बल्कि जनसेवा और सुरक्षा के संकल्प का भी प्रतीक है। उन्होंने पुलिस बल के समर्पण और अनुशासन की सराहना करते हुए उन्हें विजयदशमी की शुभकामनाएँ दीं।



