प्रेम, प्रकृति और पारिवारिक उल्लास के रंगों से सजे होली : मंत्री श्रीमती उइके
भोपाल l लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने कहा कि होली का यह सुंदर पर्व हमारे जीवन में स्नेह और अपनापन लेकर आता है। सभी प्रदेशवासी जैविक रंगों और गुलाल के साथ सुरक्षित एवं सादगीपूर्ण होली मनाएं। बच्चों, बुजुर्गों और अपने आसपास के लोगों का ध्यान रखते हुए खुशियों को साझा करें।
मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि त्यौहार की असली मिठास एक-दूसरे के चेहरे पर मुस्कान लाने में है। सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और स्वास्थ्य के रंग सदा बने रहें। होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।



