मशहूर अभिनेता गोविंदा की पत्नी बोली हमें कोई अलग नहीं कर सकता
अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने बुधवार को कहा कि वे पूरी तरह साथ हैं और कोई भी उन्हें अलग नहीं कर सकता। मुंबई में अपने घर पर गणेश चतुर्थी समारोह में, इस जोड़े ने मैचिंग मैरून भारतीय परिधान पहन रखे थे। सुनीता ने कहा कि कोई भी हमें अलग नहीं कर सकता... मेरा गोविंदा सिर्फ़ मेरा है और किसी और का नहीं। जब तक हम कुछ न कहें, कृपया कुछ भी न लिखें।’’



