विदिशा l महिला नायब तहसीलदार की दर्दनाक मौत… सरकारी क्वार्टर की तीसरी मंजिल पर आखिर क्या हुआ था ऐसा?…  तहसील से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां पदस्थ नायब तहसीलदार कविता कडेला (27) की इमारत की छत से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के वक्त वह अपने सरकारी क्वार्टर की तीसरी मंजिल पर थी। इसी दौरान वह नीचे गिर गई। जमीन पर गिरते ही महिला तहसीलदार ने दम तोड़ दिया।

राजस्व परिसर में 24 घंटे से सस्पेंस, परिसर सील
यह दुखद घटना सोमवार सुबह सामने आई, शुरुआती जांच में पता चला है कि कविता सोमवार सुबह अपने ही सरकारी निवास की तीसरी मंज़िल की छत से नीचे गिर गईं, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, घटना की सूचना मिलते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना के बाद राजस्व परिसर को पूरी तरह सील कर दिया गया है, फॉरेंसिक टीम, पुलिस व वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, जिसके कारण पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो