रतलाम l मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के बाहर छात्र होली खेल रहे थे। तभी डॉ रजत अली खान कार लेकर वहां पहुंचे। छात्रों ने उनसे निवेदन किया कि वे कार को दूसरे रास्ते से ले जाएं, क्योंकि सड़क पर होली खेली जा रही थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और विवाद के बाद डॉ खान कार में बैठे और वाहन आगे बढ़ा दिया। इस दौरान कुछ छात्र कार के सामने आकर उसे रोकने का प्रयास करने लगे। इस घटना में तीन छात्र घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है l छात्रों ने डॉ खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है l पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है l